पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा करेगी चुनाव समर्थन पर विचार, आंतरिक सर्वे के बाद

OBC_Dumka

दुमका। पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना की कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को केंद्रीय अध्यक्ष असीम कुमार मंडल के आवास पर हुई। बैठक में चर्चा के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि किसी भी पक्ष या विपक्षी गठबंधन ने पिछड़ा वर्ग के महत्वपूर्ण मुद्दों, जैसे जातिगत जनगणना, आबादी के अनुसार आरक्षण, और पिछड़ा वर्ग छात्रों के लिए छात्रावास की व्यवस्था पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

मोर्चा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में आंतरिक सर्वे कराने का निर्णय लिया है, जिसके आधार पर समान विचारधारा वाले दलों और पिछड़ा वर्ग के मुद्दों पर कार्य करने वाले प्रत्याशियों को समर्थन देने पर विचार किया जाएगा। इस संबंध में 7 नवंबर को केंद्रीय कमेटी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें सर्वे रिपोर्ट के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

इस बैठक में केंद्रीय प्रधान महासचिव डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव, महासचिव रंजीत जयसवाल, शिवनारायण दर्वे, कोषाध्यक्ष अजित मांझी, जयकांत जायसवाल, पवित्र कुमार मंडल, रमेश प्रसाद साह सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0x0a