पूर्व विधायक कामेश्वरनाथ दास ने प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दिया खीरू महतो को  बधाई 

कहा- पार्टी झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में करेगी अच्छा प्रदर्शन 

प्रदेश सचिव बेनी माधव झा ने दी श्री महतो को बधाई 

देवघर। राज्यसभा सांसद खीरू महतो पुनः जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ। प्रदेश जदयू कार्यालय में राज्य परिषद के सदस्यों एवं नव निर्वाचित जिला अध्यक्षों की बैठक के उपरान्त उनके निर्वाचन पर मुहर लगी। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी अनिल सिंह ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान कर विधिवत अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।

प्रकट किया आभार 
मौक़े पर नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने राज्य परिषद के सदस्यों एवं जिला अध्यक्षों समेत पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति उनके निर्वाचन हेतु आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके एक बार फिर से जदयू प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय नेतृत्व की जो अपेक्षाएँ है मैं उस पर उम्मीद से ज्यादा खरा उतारने की कोशिश करूंगा। 

झारखंड में जदयू को एक नंबर पार्टी बनानी है 
 मौके पर श्री महतो ने कहा कि झारखंड में जदयू को एक नंबर की पार्टी बनाना है। जिन विधानसभा में दस हजार सदस्य होंगे, वहां से विधानसभा का चुनाव लड़ा जायेगा। संगठन के साथ संघर्ष करने वाले लोगों को चुनाव में पार्टी टिकट देने का काम करेगी। 

पार्टी दोनों चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी : कामेश्वरनाथ दास 
पूर्व विधायक सह जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वरनाथ दास ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जदयू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पद पर खीरू महतो के एक बार फिर से चुने जाने पर प्रदेश के तमाम कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।श्री दास ने यह भी कहा कि न सिर्फ सांसद श्री महतो के नेतृत्व में पार्टी पूरे राज्य में मजबूत होगी बल्कि उनके अनुभव का लाभ 2024 में के चुनाव में भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। 

संगठन जमीनी स्तर पर और होगा मजबूत : बेनी माधव 
झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव बेनी माधव झा ने सांसद खीरू महतो को पुन: प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि इससे उनके अनुभव से संगठन जमीनी स्तर पर और मजबूत होगा। आने वाले दोनों चुनाव में पार्टी अपनी पुरानी गरिमा को फिर से प्राप्त करने में कामयाब होगी। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xlqt

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *