दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के बंदोबस्त कार्यालय के खिलाफ कुछ दिन पहले की अधिवक्ता एवं अधिवक्ता लिपिकों ने धरना देकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उसके बाद ही एक सामाजिक कार्याकर्ता ने दुमका के संताल परगना स्तरीय बंदोबस्त कार्यालय के बंदोबस्त पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है। झारखंड के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निदेशक को एक शिकायत पत्र भेजा है जिसमें यह शिकायत की गई है कि जूनियर लिपिक को प्रधान पेशकार बनाकर रखा गया है जबकि उनसे भी ज्यादा योग्य कर्मचारी इस कार्यालय में काम कर रहे है। यह आरोप लगाया गया है दुमका के बंदोबस्त पदाधिकारी ने मो नवाज को जूनियर होते हुए भी प्रधान पेशकार की जिम्मेदारी दे दी और लगातार उनसे काम लिया जा रहा है जो कि नियम के विरूद्ध है और भ्रष्टाचार का मुख्य कारण भी। झारखंड सरकार के राजस्व एवं भुमि सुधार विभाग के निदेशक को शिकायत किया गया है जिसके बाद से यह चर्चा हो रही है क्या कारण है जूनियर कर्मचारी मो नवाज को प्रधान पेशकार बनाया गया है।