दिल्ली। भारत के रेल मंत्रालय ने पूरे देश के टेªनों की नयी समय सारणी को जारी कर दिया है यह समय सारणी 1 अक्टूबर से रेलवे ने अधिकारिक तौर पर प्रभारी कर दिया हैं नयी रेलवे समय सारिणी में करीब 500 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार तेज कर दी गई है। ट्रेनों की गति में 10 मिनट-70 मिनट तक फास्ट हो गयी है। 130 सेवाओं (65 जोड़े) को सुपरफास्ट श्रेणी में परिवर्तित करके रफ़्तार तेज की गई है। कुल मिलाकर सभी ट्रेनों की औसत गति में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे अधिक ट्रेनों के संचालन के लिए लगभग 5 प्रतिशत अतिरिक्त मार्ग उपलब्ध हो गए हैं। वर्ष 2022-23 के दौरान भारतीय रेलवे के मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए समय की पाबंदी लगभग 84 प्रतिशत रही है जो 2019-20 के 75 प्रतिशत समय की पाबंदी की तुलना में लगभग 9 प्रतिशत अधिक है। रेलवे समय सारणी की पूरी सूची के लिये रेलवे के वेबसाइट में जा सकते है।