मसलिया में सैकड़ों युवाओं ने सुनील सोरेन से ली बीजेपी की सदस्यता

मसलिया प्रखंड के सपचाला पंचायत के पीछूली, सपचाला, लखीबाद और आसपास के क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद सुनील सोरेन के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा के तहत भाजपा के प्रति युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को अपना समर्थन दिया।

यात्रा के दौरान सुनील सोरेन ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने पर क्षेत्र के विकास और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए पार्टी पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे सकारात्मक बदलावों की प्रशंसा की और कहा कि इन्हीं बदलावों से प्रेरित होकर युवा भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह स्पष्ट करता है कि युवा वर्ग राज्य में परिवर्तन के लिए तैयार है और भाजपा की नीतियों का समर्थन कर रहा है।

कार्यक्रम में दुमका विधानसभा के प्रत्याशी सोरेन ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं का समर्थन भाजपा को नई ऊर्जा और दिशा देता है। उन्होंने युवाओं को विकास की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया और राज्य के हर क्षेत्र को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया।

इस जन आशीर्वाद यात्रा में मंडल अध्यक्ष सहदेव मरांडी, भुवनेश्वर टुडू, रविशंकर झा, रूसीलाल टुडू, तपन मिर्धा सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने भाजपा की नीतियों का समर्थन किया और युवाओं को पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/sja1