महेशपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो कोयले से लदे ट्रक को किया जब्त 

IMG-20221211-WA0015
पाकुड़ । महेशपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पोखरिया गांव के समीप अवैध ढंग से कोयला ढुलाई कर रहे हैं ट्रक को जब्त किया है। वही कोयला तस्कर मौके पर फरार हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेशपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने शनिवार के सुबह गुप्त सूचना के आधार पर पोचोईबेडा गांव के समीप अवैध कोयला लदे दो ट्रक को जब्त किया है। जप्त कर दोनों ट्रक को थाना परिसर लाया गया। वही थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने यह भी बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध तरीके से कोयला लेकर चालक पोखरिया के रास्ते से गुजरने वाला है। त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआइ पुनीत कुमार गौतम, आनंद पंडित, एएसआई शिवानंद प्रसाद के साथ पोचोईबेडा गांव की ओर प्रस्थान किया। उसी समय ट्रक डबल्यूबी 65ऐ- 6518 सहित और एक दस पहिये का ट्रक को कोयला लोड कर रहे ट्रक को जब्त किया गया। कोयले से लदी ट्रक को जप्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी गई हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bask

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *