मां के साथ दूधमुंही बच्ची मृत अवस्था में मिली, पुलिस ने शुरू की जांच

दुमका। दुमका जिले के हँसडीहा थाना क्षेत्र के धनकुट्टा गाँव में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक माँ और उसकी बच्ची का शरीर मिला है दोनों का शरीर संदिग्ध परिस्थिति में पाया गया है। हँसडीहा पुलिस ने थाना क्षेत्र के धनकुट्टा गांव से रविवार को एक डेढ़ साल की बच्ची व उसके मां का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान धनकुट्टा गांव निवासी अलबिनुस मुर्मू की 18 वर्षीय पत्नी सुरुजमुनि मरांडी व उनकी डेढ़ वर्षीय पुत्री अंशु मुर्मू के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर एसआई मनीष सिंह पुलिस बल के साथ मृतका के गांव धनकुट्टा पहुँच मां बेटी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलों झानों मेडिकल कॉलेज दुमका भेज दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने जब घरवालों से पूछताछ की तो परिजनों ने बताया कि दोनों मां बेटी की मौत जहर खाकर हुई है आखिर किस वजह से जहर खा कर मां अपनी मासूम बच्ची के साथ जान दी पुलिस उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक मृतका के घरवालों के द्वारा थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जाँच कर रही है। पुलिस यह पता कर रही है कि मां ने बच्ची के साथ जान दे दी है या किसी ने दोनों की जान लेने के बाद साक्ष्य को छिपाने का प्रयास किया। आखिर माँ ने बेटी के साथ जहर क्यों खाया या फिर दोनों के कोई हादसा हुआ है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ullx