मुहर्रम जुलूस में फिलीस्तीन का झंडा लहराने का आरोपी गिरफ्तार

Philistin

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के टावर चौक में मुहर्रम जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा फहराने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दुमका के नगर थाना प्रभारी अमित कुमार लाकड़ा ने बताया कि फिलिस्तीन देश का झंडा दुमका के दुधानी टावर चौक में मुहर्रम जुलूस के दौरान लहराने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसकी पहचान देवघर जिले के सब्जी मंडी निवासी मो सैफ के रूप में हुई हैं वह अपने रिश्तेदार के यहां दुधानी आया था। दुमका के दुधानी से ही दुमका पुलिस ने आरोपी दुधानी से गिरफ्तारी किया गया है वही एक अन्य युवक को हिरासत मेें लेकर पूछताछ भी किया जा रहा है।
दुमका के दुधानी के टावर चौक पर मुहर्रम जुलूस के दौरान 17 जुलाई को आरोपी ने डीजे पर चढ़कर हाथ मे फिलीस्तीन का झंडा लेकर लहरा था इस दौरान वालीवुड का गीत मियां भाई बजाया जा रहा था। आस पास काफी संख्या में युवक घेरकर इसका समर्थन कर रहे थे। इस मामले में नगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे से पूछताछ कर रही है। वही इस मामले में राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6n5u