मुहिम जारी जिला परिषद ने निर्धन व असहाय लोगों के बीच बांटे कंबल

IMG-20221201-WA0073
गरीब व बेसहारा लोगों के लिए सहारा साबित हो रहा है जिला परिषद 

मोहनपुर। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला परिषद शांति देवी ने गुरुवार को निर्धन व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। और कहा कि दिनोंदिन बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है आगे उन्होंने पत्रकारों से कहा कि लगातार बढ़ती ठंड का प्रतिकूल प्रभाव आम जनजीवन पर भी पड़ने लगा है। सबसे अधिक समस्या आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के समक्ष खड़ी हो गई है। उनका दिन तो किसी प्रकार से कट जाता है लेकिन रात समुचित व्यवस्था न होने से ठिठुरते हुए गुजारनी पड़ती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए गरीब बेसहारा लोगों के बीच जा जाकर कंबल का वितरण करने का काम कर रहे हैं। ताकि उन्हें ठंड भरी राहत मिल सके। ऐसे गरीब लोगों का सेवा करने का मौका साल में एक ही बार आता है। वैसे तो कोई भी आपदा में अपने अस्तर से जो हमसे बन पाता है लोगों की मदद के लिए हमेशा खड़ी रहती हूं और हमेशा लोगों के असहयोग के लिए मेरा प्रयासरत रहूंगी। इस सेवा कार्य को लेकर असहाय व निर्धन लोगों के चेहरे पर खुशी की मुस्कान साफ तौर पर दिख रहे हैं। बताते चलें कि पिछले एक सप्ताह पूर्व भी बच्चों के बीच ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया था।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/duv4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *