राष्ट्रपति ने कुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

GjaMHVFXMAA3mcK

प्रयागराज। भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाकर श्रद्धा अर्पित की। संगम में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के पावन मिलन स्थल पर डुबकी लगाने का यह अवसर कुंभ मेले के दौरान उनके लिए विशेष रहा। कुंभ के महासंगम में आस्था की लहरों के बीच राष्ट्रपति के आगमन ने आयोजन को एक नई ऊंचाई दी।

GjaMHVMXUAAmLJl

देशवासियों को दिया एकता और शांति का संदेश

डुबकी के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों के नाम संदेश दिया। उन्होंने कहा, “प्रयागराज महाकुंभ के अलौकिक वातावरण में माँ गंगा, यमुना और अंतःसलिला सरस्वती के पावन संगम में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह श्रद्धा और विश्वास का विशाल समागम भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत और जीवंत प्रतीक है।”

उन्होंने आगे कहा कि महाकुंभ मानवता को एकता और आध्यात्मिकता का संदेश देता है। “माँ गंगा से मेरी प्रार्थना है कि वे सब पर अपनी कृपा बनाए रखें और सभी के जीवन में सुख और शांति का संचार करें,” राष्ट्रपति ने अपनी भावनाएं प्रकट कीं।

GjaMHVKXoAAV98J

भारत के राष्ट्रपति के प्रयागराज पहुंचने पर प्रशासन की व्यवस्था काफी दुरूस्त नजर आयी है और यहां राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के कई मंत्री एवं सांसद भी उनके स्वागत में मौजूद थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने दर्शन किया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/os57

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *