साइबर अपराधी बिना ओटीपी और मैसेज के भी खाते से उड़ा रहे है पैसे

दशरथ महतो/दुमका। दुमका में बैंकों से पैसा गायब होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है इस बार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है इस नए तरह के फ्रॉड में बिना ओटीपी बिना किसी लिंक और मैसेज के ही एक व्यवसाई के खाते से साइबर अपराधियों ने लगभग 96 हजार रूपये की ठगी कर ली है। 

यह मामला है दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र के बांध पाड़ा का। गुप्ता ट्रेडर्स नामक व्यवसायिक संस्थान चलाने वाले व्यवसायी रवि कुमार गुप्ता के खाते से सोमवार की शाम में दो बार पैसे साइबर अपराधियों ने निकाले है। एक बार लगभग ₹95,500 की निकासी साइबर अपराधियों ने कर ली थी और व्यवसाई को इसकी भनक तक नहीं लगी दूसरी बार लगभग ₹379 रूपये की निकासी साइबर अपराधियों ने किया। इसी दौरान व्यवसाई ने यूनो नामक एसबीआई के मोबाइल ऐप को किसी को पैसा ट्रांसफर करने के लिये ऑन किया। यूनो एप ऑन करते ही उनके अकाउंट में जीरो बैलेंस दिखाया गया यह देखते ही व्यवसायी परेशान हो गया और उन्होंने जब ट्रांजैक्शन से जुड़े डेटाबेस को चेक किया तो उन्हें जानकारी मिली कि 2 बार में लगभग ₹96000 की निकाह से साइबर अपराध के माध्यम से किया गया है

व्यवसायी ने इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को दी है और साइबर अपराधियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

नगर थाना पुलिस एक मामले को लेकर सजग हो गए हैं और इस पर ि.प.त. कर आगे की जांच करने की तैयारी में जुटी हुई है आपको बताएं कि दुमका जिले में लगभग सभी बैंकों के खाते से बिना ओटीपी और मैसेज के पैसा निकालने का मामला सामने आ चुका है देश के सबसे भरोसेमंद बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अछूता नहीं रह गया है जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों के द्वारा ग्राहकों को सहयोग भी नहीं किया जाता है ऐसे में ग्राहक काफी परेशान हैं और वही साइबर अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wl8z

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *