स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत अग्रणी बैंक द्वारा सफाई अभियान आयोजित

SP College_Dumka

दुमका: अग्रणी बैंक, इंडियन बैंक और आरसेटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को संताल परगना महाविद्यालय परिसर में “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” की थीम पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान “स्वच्छता ही सेवा – 2024” के अंतर्गत आयोजित किया गया।

अग्रणी जिला प्रबंधक चंद्रशेखर पटेल ने कहा कि हमें अपने आचरण में स्वच्छता को प्राथमिकता देनी चाहिए और घर तथा आस-पास के क्षेत्रों की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने पॉलीथिन मुक्त नगर बनाने की भी अपील की। इंडियन बैंक दुमका के शाखा प्रबंधक अशोक कुमार पाल ने स्वच्छ परिसर – स्वस्थ परिसर अभियान को सफल बनाने के लिए युवाओं से उम्मीद जताई और स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण अंग बताया।

आरसेटी के निदेशक पंकज कुमार चौधरी ने स्वच्छता पखवाड़े का महत्व बताते हुए कहा कि स्वच्छता का संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय परिसर की सफाई के साथ-साथ तन और मन की स्वच्छता पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर आरसेटी के संकाय सदस्य उत्पल कुमार लाहा, एफएलसी सुधीर कुमार, बलराम राणा, अमरजीत कुमार, संजय सोरेन समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/w9j5