ट्रैन से कटकर 21 वर्षीय महिला की मौत

IMG-20221108-WA0094
बासुकीनाथ। जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-जसीडीह रेल लाइन पर जमुआ गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर एक 21 वर्षीय महिला की ट्रैन से कट कर मौत हो गई। महिला की पहचान 21 वर्षीय शीलावती मुर्मू पति रुबिलाल सोरेन, ग्राम जमुआ संथाली टोला निवासी के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की सुबह रांची-दुमका इंटर सिटी ट्रैन की चपेट में आने से शीलावती मुर्मू की मौत हो गयी। मृतका के ससुराल पक्ष व मायके वालों ने शव की शिनाख्त की। घटना की जानकारी होने पर आसपास के दर्जनों गांव के ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। मामले की सूचना मिलने पर जरमुंडी थाना प्रभारी दयानंद साह के निर्देश पर एएसआई बमशंकर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। हालांकि मृतका के स्वजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को नहीं ले जाने दिया। ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार किया। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qfmr

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *