भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा को लेकर एक बैठक किया गया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा को जिले के सभी मंडलों में गाँव गाँव तक सफल बनाने के निमित्त आज दिनांक 14 सितम्बर को भाजपा जिला कार्यालय दुमका मै बैठक आहूत की गई, बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री विवेकानंद राय एवं इस कार्यक्रम के निमित्त जिला प्रभारी गौरवकांत जी की अध्यक्षता में आहूत की गई, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आगामी 17 सितंबर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती तक कार्यक्रम जिले के सभी मंडलों में चलेगी।
17 सितंबर को भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व मै रक्तदान शिविर लगाकर कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे,दूसरे दिन जिला स्तर पर निशुल्क दवा वितरण , हर बूथ पर वृक्षारोपण करेंगे, प्रत्येक बूथों पर 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जी के जन्मदिन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करेंगे एवं साथ ही प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना जाएगा, 28 सितंबर को मोदी सरकार के 8 साल की उपलब्धियों संगोष्ठी होगी, 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मीडिया प्रभारी पिन्टु अग्रवाल ने बताया कि
कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी मंडलों में बैठक की तिथि तय की गई है एवं प्रभारी नियुक्त किया गया, मंडलों की बैठक 15 सितंबर को सहारा ,जरमुंडी, गान्दों, चुट्टोबेड़िया, जामा, एवं 16 सितंबर को दुमका सदर बासुकीनाथ,मसलियां पूर्वी, मसलियांपश्चिमी ,रामगढ़,ठारीहाट, गोपीकंदर,काठीकुंड ,हंसडीहा, सरैयाहाट ,रानेश्वर, आसनबनी, शिकारीपाड़ापश्चिम ,शिकारीपाड़ा पूर्वी दुमकानगर मैं बैठक आयोजित किया गया है। साथ ही सभी मंडलों में बैठक कराने हेतु मंडल के संगठननिक प्रभारी एवं जिला से पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया है। इस कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी मंडलों में मंडल के तीन-तीन पदाधिकारियों को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
आज की बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र सिंह मुन्ना, निवास मंडल ,देवेंद्र कुँवर, अमिता रक्षित, सुरेश मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष जवाहर मिश्रा, बबलू मंडल,रामनरायन भगत, जिला मंत्री कामेश्वर गुप्ता, लक्ष्मण पंडित, माइनों मुर्मू, पूनम देवी महामंत्री विवेकानंद राय, दीपक स्वर्णकार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल, किसान मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विमल मरांडी अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्रीधरदास, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू झा, पिछड़ी जाति मोर्चा अध्यक्ष पिंटू शाह सतीश राय मार्शल ऋषिराज टू डू जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ,सुजीत यदुवंशी, नगर अध्यक्ष पंकज वर्मा ,मंडल अध्यक्ष बलराम राय , भृगुनाथ यादव,मुरली मंडल,स्वरूप सिन्हा, बाल कृष्ण पांडे, निरंजन मंडल, नवल किशोर मांझी, सिकंदर यादव, राजू दवे, गणपति पाल, नरेश मंडल, सहदेव मरांडी, सुधीर पाल,नरेंद्र शाह, निताई भंडारी ,कार्तिक घोष,लालचंद पाल, नकुल साह, हराधन मरीक, गौतम झा दिलीप भंडारी नलीन मंडल राजीव गुप्ता, रघुनाथ रजक दिलीप सेन संजय केसरी ओम कुमार साह उज्जवल कुमार दे दिलीप कुमार भंडारी अक्षय दास जितेंद्र पांडे बैजनाथ यादव, नरेश पंडा तेज नारायण मंडल कौशिक अधिकारी विमान सिंह अजय कुमार सिंह बबलू राय, आदि लोग उपस्थित थे।
भवदीय
पिन्टु अग्रवाल
मीडिया प्रभारी

बैठक में शामिल पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/j3nf

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *