सड़क दुर्घटना में मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पुलिस पर पथराव

चतरा। सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद ग्रामीण उग्र हो गये और पुलिस पर ही पथराव कर दिया। पुलिस पर पथराव के बाद चतरा के एसडीपीओ अविनाश कुमार, बीडीओ गणेश रजक व सीओ भगीरथ महतो ने ग्रामीणों के साथ बात की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण मृतक के आश्रितों को सरकारी प्रावधानों के तहत आर्थिक मुआवजा देने के आश्वासन के बाद शांत हुए। 

Chatra 1

पुलिस पर पथराव को लेकर चतरा एसडीपीओ ने कहा जांच के बाद आरोपियों पर कानूनी कारवार्ठ की जाएगी। बीडीओ ने कहा कि तत्काल राहत योजना के तहत मृतक के आश्रितों को आर्थिक मुआवजा के अलावा मृतक के विधवा को अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। 

Chatra 2
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fkdi

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *