यहां बताते चलें की किशोर स्वास्थ्य कल्याण दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को मसलिया प्रखंड मुख्यालय स्थित मिडिल स्कूल मसलिया के बच्चों ने वरूण कुमार घांटी के नेतृत्व में रैली निकाली. ततपश्चात श्री घांटी ने बताया कि उम्र 10 से लेकर 16 वर्ष आयु वर्ग के किशोर – किशोरियों के स्वास्थ्य जांच हेतु कैंप भी लगाया गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से सहिया तथा एएनएम के माध्यम से प्रशिक्षण भी दिया जायेगा. मिडिल स्कूल मसलिया से रैली हारोरायडीह, मसलिया बाजार में परिक्रमा कर ग्रामीणों को भी जागरूक किया. मौके पर श्री घांटी के साथ शैलेश कुमार, अजय कुमार दे, बिटी नंदी, सावित्री मरांडी, पकलू हेंब्रम, फुलकुमारी सहित अनेकों छात्र – छात्राएं शामिल थे.
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ou7o