एसएचजी बृन्दाबानी डीलर में दो पक्षो में विवाद

सएचजी वृन्दाबनी महिला एवं स्वंय सहायता समूह में विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। निलंबित डीलर एसएचजी वृन्दाबनी स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने बीते दिन बैठक कर समूह के अध्यक्ष किरण पाल को पद से हटा कर बैठक का पुनर्गठन किया गया है। वही पूर्व अध्यक्ष एवं सचिव ने पद से जबरन हटाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को बीडीओ को लिखित आवेदन दिया है। पुनर्गठन में समूह का अध्यक्ष सिमोती सोरेन को बनाया गया है। सचिव सुप्रिया मरांडी, कोषाध्यक्ष अंजली पाल, सदस्य किरण पाल, नॉमिती पाल, एकादशी पाल, बुदिन मुर्मू, शर्मिला हांसदा, तुलसी दासी, अहिल्या पाल, रिबोती पाल, सुगिया पाल शामिल थे। वही समिति के पूर्व अध्यक्ष किरण पाल एवं सचिव अर्चना पाल द्वारा बीडीओ को दिए गए आवेदन में लिखा है कि पूर्व मुखिया पंकज टुडू द्वारा जबरन अध्यक्ष पद से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। लिखा है कि मैं एक विधवा महिला हु एवं 22 वर्ष से समूह में जुड़ कर कार्य कर रहा हु। एवं अचानक पद से हटाना असहनीय है। सचिव अर्चना पाल भी बिधवा महिला है एवं समूह से जुड़कर सेवा दे रही थी। पंकज टुडू पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है। दोनो ने जांच करने का मांग किया है। वही पंकज टुडू से इनके बारे में पूछने पर बताया कि एसएचजी समूह में मेरा को भूमिका नही है। मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rnnl