दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड के खरबिला पंचायत के ग्रामीण एकजुट होकर जरमुंडी प्रखंड कार्यालय पहुंचा। ओर जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा अनाज वितरण में धांधली करने का आरोप लगाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलने पहुंचे नहीं मुलाकात होने पर। जरमुंडी थाना पहुंचकर दुकानदार पर कार्रवाई और निलंबित करने की मांग ग्रामीण करने लगे। किसी तरह समझा-बुझाकर ग्रामीणों को प्रखंड कार्यालय भेजा गया जहां ग्रामीण के साथ जनप्रतिनिधि जरमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक आवेदन दिया ।आवेदन में लिखा है कि नया फेटका गांव की राजकुमारी देवी के नाम से जन वितरण प्रणाली की दुकान आवंटित है। डीलर के पुत्र राजेश शाह के द्वारा दुकान संचालित किया जाता है और लाभुक से पोस मशीन में अंगूठा लगवा कर समय पर लाभुकों को राशन नहीं दिया जाता है।
इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि ऐसी सूचना आ रही है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

