भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है झारखंड, इस सरकार से लोग त्रस्त- पस्त हैं

IMG-20221109-WA0081
बासुकीनाथ। करोड़ों की लागत से प्रखंड के चार महत्वपूर्ण सड़कों का प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जीर्णोद्धार कराया जायेगा। गुरुवार को गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे सभी सड़क मरम्मती योजना का शिलान्यास करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार जिन सड़कों का शिलान्यास किया जाना है। उनमें प्रखंड क्षेत्र के बनियारा से गोईठाबरन तक 3.35 किलोमीटर, धावाटांड़ से सरसाठारी तक 4.1 किलोमीटर, लकड़ाटांड़ से हरिपुर तक 3.73 किलोमीटर एवं जमुनिया से तितमोह तक 1.8 किलोमीटर लंबी दूरी की सड़क शामिल हैं। सांसद डॉ. दुबे सभी सड़कों का अलग अलग दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे के बीच करेंगे। जानकारी के अनुसार सड़क शिलान्यास समारोह में सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश मंडल, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल दुमका के कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/97dk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *