महाराष्ट्र कैडर की 1994 बैच की आईएएस अधिकारी रही मैरी नीलिमा केरकेटा होगी जेपीएससी की अध्यक्ष।

आपको बता दें कि 5 जुलाई 2022 से अमिताभ चौधरी के रिटायरमेंट के बाद झारखंड लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष पद खाली था । इस पद के लिए महाराष्ट्र कैडर की 1994 बैच की रिटायर्ड आईएएस अधिकारी मैरी नीलिमा केरकेटा को जेपीएससी का अध्यक्ष बनाने को लेकर राज्य सरकार मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार के जारी अधिसूचना के अनुसार जेपीएससी के अध्यक्ष पद को लेकर कार्यवाही करने को लेकर मंजूरी मिली है। अगले सप्ताह तक जेपीएससी के अध्यक्ष मैरी नीलिमा केरकेटा बनाया जाएगा। यह आईएएस अधिकारी महाराष्ट्र के कई प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवा दे चुकी हैं।

मैरी नीलिमा केरकेटा
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/w8in

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *