मंत्री डा मुरूगन ने शुरू किया गांठदार त्वचा रोग का टीकाकरण अभियान

आकाशवाणी और दूरदर्शन को राजस्व सृजन पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए

जम्मू एंड कश्मीर। केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं मत्स्य पालन, पशुपालन व डेयरी राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज जम्मू में सूचना और प्रसारण मंत्रालय की मीडिया इकाइयों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता किया। रेडियो को देश की ग्रामीण आबादी तक पहुंचने का सबसे अच्छा माध्यम बताते हुए डा मुरुगन ने विशेष जोर देते हुए कहा कि सरकार के मीडिया प्रचार के अलावा आकाशवाणी और दूरदर्शन को राजस्व सृजन पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। जम्मू में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सभी मीडिया इकाइयों को खादी के उपयोग का प्रचार-प्रसार करने और एकल उपयोग वाली प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने का निर्देश दिया। अपर महानिदेशक, क्षेत्र, राजिंदर चौधरी ने पत्र सूचना कार्यालय, जम्मू व कश्मीर और केंद्रीय संचार ब्यूरो, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख द्वारा अपनी फील्ड इकाइयों के साथ संचालित की जाने वाली मीडिया गतिविधियों और अभियान पर विस्तृत पावरप्‍वाइंट प्रस्तुति दिया। मंत्री मरूगण ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और सभी मीडिया इकाइयों को निर्देश दिया कि इस कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार विभिन्‍न सोशल मीडिया हैंडल और उपलब्ध अन्य महत्वपूर्ण माध्यमों से करें। विभिन्न मीडिया इकाइयों के पदाधिकारियों और अधिकारियों के अलावा इस बैठक में क्लस्टर प्रमुख, आकाशवाणी/डीडी जम्मू राजेश कुमार; निदेशक, दूरदर्शन जम्मू रवि कुमार; संयुक्त निदेशक, केंद्रीय संचार ब्यूरो, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख गुलाम अब्बास; संयुक्त निदेशक, प्रकाशन प्रभाग नेहा जलाली; आरएनयू प्रमुख आकाशवाणी/डीडी न्यूज, जम्मू रमेश कुमार रैना कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री महोदय ने आज जम्मू के बाहू में बाग-ए-बाहू एक्वेरियम का दौरा किया। जम्मू के तीन दिवसीय दौरे पर आए मंत्री ने माता वैष्णो देवी के साथ-साथ बावे वाली माता के भी दर्शन किए। मंत्री मुरुगन ने कल रियासी स्थित मत्स्य पालन फार्म का दौरा किया था, और मत्स्य किसानों के बीच मछली के बीज वितरित किया था। मंत्री ने ज्योतिपुरम गौशाला, रियासी में गांठदार त्वचा रोग से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी शुरू किया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lwhh

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *