रामगढ़ थाना क्षेत्र के कांजो पंचायत के डुमरजोर गांव में मंगलवार की देर रात दो पक्षों के बीच 14 बीघा जमीन विवाद के खुनी जंग में एक ब्यक्ति की घटना स्थल में हत्या होने तथा दो लोग चंपा देवी तथा वकील सिरा का गंभीर होने की पुष्टि थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने किया है।जबकी मृतक झकसु सिरा के भतिजा शंकर सिरा के अनुसार झकसु सिरा का घटना स्थल पर हत्या होने तथा महिला चंपा देवी का दुमका के फुलों झानो मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में मौत की बात बताई गई है। मामला जो भी हो ।वहीं सुचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर घायलों को दुमका के फुलों झानो मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में इलाज है हेतू भर्ती कराया है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा है।
वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुसरे पक्षों के तीन हत्यारे चंदन सिरा,सुमन सिरा,तथा नरहरि सिरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत से जेल भेज दिया गया है।वहीं दो घायलों का स्थिति चिंताजनक बताया जा रहा है।वहीं पुलिस ने मृतक झकसु सिरा के विधवा रवि देवी के ब्यान पर दुसरे पक्षों के लोगों के खिलाफ रामगढ़ थाना कांड संख्या 82/2022 चारा 325,307,147,148,149,एंव 302 के तहत दुसरे पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत से जेल भेज दिया है।वहीं पुलिस फरार हत्यारे की धरपकड़ शुरू कर दिया है।इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।वहीं मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।