ग्रामीण विकास विभाग के तहत दिगुली गांव स्थित ऐतिहासिक स्थल संथाल काटा पोखर के निर्माणधीन कार्य के गुणवत्ता पर अनियमितता बरतने का आरोप संथाल काटा पोखर समिति के अध्यक्ष श्याम राय ने लगाया है। इस पोखर को धरोहर का रूप देने के लिए 54 लाख 33 हजार 712 रुपये प्रकालित राशि के तहत सीता कंस्ट्रक्शन का टेंडर पारित हुआ है। संथाल काटा पोखर पर बनाये जा बाउंड्री वाल पर अनियमितता बरते का आरोप लगाया है। श्याम राय ने बताया कि एस्टीमेट के अनुसार दीवाल के लिए बनाये जा रहे पिलर में एल हुक एक फिट देना परंतु संवेदक द्वारा एल हुक मात्र 5 या 6 इंच दिया जा रहा है। एल हुक पिलर के बाहरी हिस्से में देना है परंतु अंदुरुनी हिस्सा में दिया जा रहा है। वाल का लाइनिंग टेड़ा है। पिलर के कई सरिया को नीचे हिस्सा से टेड़ा कर पिलर को सीधा आकर दिया जा रहा है। जिस पर श्याम राय ने दीवाल के टिकाव पर सवाल उठाया है।बताया कि इसकी जानकारी एसडीओ को दिया गया है। एसडीओ ने जांच कर पिलर को तोड़ कर नए सिरे से पिलर बनाने का निर्देश दिया है। परंतु संवेदक किसी को सुनने को तैयार नही है। उसी पिलर में कार्य जारी रखा है। बताया कि कनीय अभियंता सुमन कुमार से कार्य को नियमित रूप से करने के लिए बोलने पर झूठा केस में फंसा देने का धमकी दिया जा रहा है।
वही संथाल काटा पोखर समिति के एक सदस्य ने समिति भंग होने का भ्रामक फैला दिया है। जिसको लेकर समिति के सदस्य सकिल खान से इसके बारे में पूछने पर बताया कि समिति भंग नही हुआ है। एक सदस्य अपने द्वारा मनमानी करने का कोशिश किया जा रहा है। जिसका विरोध होने पर भ्रामक फैलाया जा रहा है।
