दुमका। आवश्यक पर्यावरण क्लीयरेंस प्राप्त होने के बाद पश्चिम बंगाल विद्युत विकास निगम लिमिटेड (डब्ल्यूबीपीडीसीएल) द्वारा पहली बार दुमका में कोयले की लोडिंग शुरू की गई है। वर्तमान में पश्चिम बंगाल विद्युत विकास निगम लिमिटेड (डब्ल्यूबीपीडीसीएल) चार (04) रेक लोड करेगी, जिससे रेलवे के कोष में प्रतिदिन 60 लाख रुपए के राजस्व का सृजन होगा। दुमका से इस लोडिंग के शुरु होने से एक ओर तो रेलवे के लिए वित्तीय लाभ का सृजन होगा, तो दूसरी ओर इससे इसके आसपास के क्षेत्रों का भी सामाजार्थिक उत्थान होगा। इससे स्थानीय व्यवसायी वर्ग की प्रगति में उछाल आएगी और साथ ही, समग्र रूप से इस क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि भी खूब फलेगी-फूलेगी। जल्द ही दुमका से रेलवे की लोडिंग की मात्रा में वृद्धि होगी, जिससे रेलवे और दुमका दोनों की आर्थिक समृद्धि में और भी विकास होगा।