प्रखंड के जामजूड़ी गांव में शनिवार को सेविका चयन को लेकर ग्रामीणों की बैठक पंचायत के मुखिया अनिता मुर्मू के अध्यक्षता में हुई है। बैठक में प्रखंड के सीडीपीओ रंजना कुमारी सहित कई कर्मचारी मौजूद थे। सेविका पद के लिए 7 महिलाओं ने आवेदन दिया था। जिसमे शैक्षणिक योग्यता के आधार पर रीमा साहा का चयन हुआ है। बताया जा रहा है कि रीमा का शैक्षणिक योग्यता स्नातकोत्तर है। बैठक में काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/p5h8