गोपीकांदर प्रखंड क्षेत्र के कुश्चिरा गांव के पास ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सड़क को जाम कर दिया है। ग्रामीणों ने इस सड़क जाम में सिर्फ कोयला ढुलाई कर रहे हाइवा वाहन को ही जाम किया है बाकी वाहनों को प्रभावित नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बीजीआर कम्पनी द्वारा आलूबेड़ा से दुमका तक हाइवा द्वारा कोयला का ढुलाई किया जा रहा है। कोयला ढुलाई दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर किया जा रहा है। ग्रामीणों ने पेयजल, व्यवस्था, रोजगार सहित कई मुद्दों को लेकर चक्का जाम किया है। आपको बता दें कि एक सितंबर से डब्ल्यूबीपीसीएल कंपनी पाकुड़ जिले के आलूबेड़ा में कोयला का उत्खनन कर रही है। इसका कोयला ढुलाई का कार्य बीजीआर कम्पनी कर रही है। दुमका रेलवे साइडिंग से रेलवे से आगे कोयला भेजा जाता है। कोयला का ढुलाई दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर किया जा रहा है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/a97a