दुमका बाबासाहेब आंबेडकर चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर हेलमेट पहनने का अनुरोध किया

राष्ट्रीय सेवा योजना से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता जतिन कुमार के नेतृत्व में सड़क किनारे लोगों के बीच ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी गई .साथ ही हेलमेट न पहन के चलने वाले छात्र एवं छात्राएं द्वारा तिलक लगाया गया तथा उनसे हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की गई. जतिन कुमार ने बताया सड़क सुरक्षा अभियान से 2013 से जुड़े हुए हैं और लगातार लोगों को अपील करते हैं हेलमेट पहनने के लिए। खुशबू कुमारी ने कहा कि छोटे चार पहिया वाहन के चालकों को भी सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की अपील की साथ ही सभी चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने का अनुरोध किया. संजय कुमार पाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को को जागरूक होने के लिए विनती किए और कहा कि जागरूक होने से जीवन सुरक्षित रहता है.कार्यक्रम को सफल बनाने में खुशबू कुमारी, जतिन कुमार, साहिल कुमार, संजय कुमार पाल , देवनाथ साहा, जय किशन कुमार, प्रीति प्रिया आदि मौजूद

ब्यूरो रिपोर्ट

माला पहना कर हेलमेट पहने की अपील

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2qir

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *