उपराजधानी दुमका में धरना प्रदर्शन पर एसडीओ ने लगाया रोक

पेट्रोल कांड के विरोध में हंगामे के बाद एसडीओ ने लगाया धारा 144

दुमका/निज संवाददाता। झारखंड की उपराजधानी दुमका में पेट्रोल कांड की पीड़िता अंकिता की मौत के बाद विपक्ष लगातार हमला कर रहा है। शहर में भाजपा के महिला मोर्चा के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। बिगड़ता माहौल को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर में धारा 144 को प्रभावी कर दिया है। दुमका के अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो ने 28 अगस्त से शहर में अगले आदेश तक के लिये 5 या उससे अधिक व्यक्ति के जमा होने पर रोक लगा दिया है। इसके साथ अनुमंडल पदाधिकारी ने शहर में किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन, जुलूस, धार्मिक सभा और भोज के आयोजन पर रोक लगा दिया है। धारा 144 का उल्लंघन करने पर आपदा प्रंधन अधिनियम 2008 और भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कारवाई की जाएगी। अंकिता के मौत के बाद से ही लगातार शहर में विभिन्न संगठन प्रदर्शन कर रहे है ऐसे में जिला प्रशासन के लिये शांति व्यवस्था बनाये रखना ही सबसे बड़ी चुनौती है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hn6e

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *