बेटी होने पर पत्नी को बैंक मैनेजर ने घर निकाला

दुमका। जरमुंडी थाना क्षेत्र के हरिपुर बाजार निवासी गणेश साह की बेटी ने दुमका के ड़गाल पाड़ा स्थित पति समेत अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस संबंध में जरमुंडी थाना में दहेज उत्पीड़न से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता निशा भारती ने बताया कि वर्ष 2016 म़े हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उसकी शादी नगर थाना दुमका के ड़गाल पाड़ा निवासी लखी नारायण साह के पुत्र विनय कुमार से हुई थी। शादी के लिए उसके पिता ने लड़के वालों को अपनी सामर्थ्य से अधिक अच्छा खासा दान दहेज भी दिया था। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति विनय कुमार एवं ससुराल वाले उन्हें प्रताड़ित करने लगे। इसी दौरान एक पुत्री का जन्म हुआ। पुत्री के जन्म के बाद ससुराल वाले उसे और अधिक प्रताड़ित करने लगे साथ ही मायके से 3 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। उसके पति विनय कुमार चतरा जिला के इटखोरी में वनांचल ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। ससुराल वालों के तानों से तंग आकर वह इटखोरी अपने पति के पास चली गई लेकिन वहां भी पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। थक हार कर वह अपने मायके हरिपुर में आकर रहने लगी। इस दौरान सामाजिक स्तर से कई बार मामला सुलझाने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं बनी। परेशान हाल वह अपने पिता के साथ जरमुंडी थाना पहुंची और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगा रही है।

बेटी होने पर पत्नी को बैंक मैनेजर ने घर निकाला

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/el9j

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *