महिलाओं ने अंतिम यात्रा में अंकिता के पार्थिव शरीर को दिया कंधा

दुमका। दुमका की बेटी अंकिता के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार शहर के बेदिया नदी घाट में किया गया। अंतिम यात्रा में सासंद, डीसी, एसपी सहित अन्य सामाजिक संगठनों नेता शामिल हुए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारों लोग इस शव यात्रा में शामिल हुए। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीतू झा और भाजपा नेत्री प्रिया दŸाा ने अंकिता के शव को कांधा देकर विदा करती हुई नजर आ रही थी। अंकिता का शव रात में उसके घर पहुंचने के बाद से ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी सबेरे अंतिम यात्रा के पूर्व ही हजारों लोगों अंतिम यात्रा के लिये पहुंचे थे। भाजपा के युवा मोर्चा के सदस्यों ने बेदिया नदी घाट पहुंचकर अंतिम संस्कार में परिजनों की मदद की। इस घटना के बाद से शहर में काफी तनाव है शरह के धारा 144 प्रभावी होने के बावजूद जुलूस, प्रदर्शन ओर आंदोलन लगातार हो रहा है। शहर में लोग अंकिता को न्याय दिलाने के लिये आक्रोशित है और आरोपी शाहरूक को फांसी की सजा देने की मांग कर रही है। इस पूरे मामले में आखिरकार सिरफिरे आशिक ने एक बेटी को जिंदा जलाकर उसकी जान ले ली। इस पूरे मामले के घटनाक्रम को सिलसिलेवार ढंग से अगली खबर में बताएंगे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lo2o

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *