आतंकी हमले के 21 वर्ष बाद भारत के ससंद दो लोगों ने किया हमला, दोनों हिरासत में


नयी दिल्ली। भारत के ससंद में वर्ष 2001 में हुए हमले की बरसी पर एक बड़े सुरक्षा उल्लंघन में, दो व्यक्ति बुधवार को सार्वजनिक गैलरी से लोकसभा कक्ष में कूद गये और कनस्तर खोल दिये जिससे पीला रंग का धुआं निकला, जिससे लोक सभा के भीतर सांसदो ंके बीच दहशत फैल गयी। इस घटना के बाद तुरंत ही ससंद को स्थगित किया गया।

दोपहर करीब एक बजे जब शून्यकाल चल रहा था तब दो घुसपैठिये सार्वजनिक गैलरी संख्या चार से कूद गये। उन्होंने श्तानाशाही नहीं चलेगीश् जैसे नारे भी लगाये। पुलिस ने बताया कि संसद के बाहर भी रंग का धुआं छोड़ने वाले डिब्बे का इस्तेमाल कर विरोध करने पर एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया।

लोकसभा की घटना के बारे में बताते हुए लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘‘जब शून्यकाल चल रहा था तो एक व्यक्ति को लोकसभा की बेंचों पर छलांग लगाते हुए देखा गया, जबकि दूसरे को आंसू गैस छोड़ते हुए सार्वजनिक गैलरी से लटकते देखा गया।’’ लोकसभा सदस्यों और निगरानी एवं वार्ड कर्मचारियों ने उन पर काबू पा लिया। भाजपा सदस्य राजेंद्र अग्रवाल, जो अध्यक्ष थे, ने कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 

एक्स पर एक पोस्ट में, कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, ष्दो युवकों को संसद गैलरी के अंदर कनस्तरों से गंदी गंध वाली पीली गैस छोड़ते देखा। सांसद इन लोगों को पकड़ने के लिए दौड़े। एक व्यक्ति कुछ नारे लगा रहा था। यह दूसरे पहलू पर गंभीर सवाल उठाता है। नए संसद भवन की- सुरक्षा।ष् पुलिस अधिकारियों ने कहा कि संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन के लिए हिरासत में लिए गए दो व्यक्तियों की पहचान नीलम (42) और अमोल शिंदे (25) के रूप में की गई है, और आगे की जांच जारी है।

वर्ष 2001 में आतंकियों ने किया था ससंद पर हमला 

पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद संगठनों के आतंकवादियों ने 2001 में आज ही के दिन संसद परिसर पर हमला किया था, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना से ठीक पहले सासंदों ने श्रद्धाजंली देकर शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया था। 

नौकरी  के कारण हमला करने का किया दावा 

मीडिया में आयी जानकारी के अनुसार पुलिस हिरासत क ेदौरान नीलम ने चिल्ला चिल्लाकर कहा कि कहीं भी उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही हैं वर्तमान मे ंतानाशाही चल रही है इसलिए उनलोगों ने ससंद तक आवाज पहुंचायी है। 

भाजपा सासंद के पास से ससंद में भवन मेें घुसे थे दोनों 

भाजपा सासंद प्रताप शुक्ला के खिलाफ कार्रवाई की मांग काग्रेस कर रही है क्योंकि ससंद मे ंभवन घुसकर कूद फांद करने वाले दोनों लोग भाजपा सासंद के प्रस्ताव पर मिले पास से ससंद भवन के अन्दर घुसे थे। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ziwt

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *