उदय लखवानी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटि के महासचिव नियुक्त 

पाकुड़।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उदय लखमानी को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटि का महासचिव नियुक्त करने पर पाकुड़ जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों मे खुशी का माहौल। लखमानी को चाहने वालों का बधाई संदेश का सिलसिला जारी रहा। पाकुड़ जिला कांग्रेस सचिव कृष्णा यादव, चीफ़ इनरोलर सोनू आलम, वरिष्ठ कांग्रेसी मैनुल हक, अनवर अली, नाजू शेख सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उदय लखमानी को बुके देकर बधाई दी । उदय लखमानी ने कांग्रेस प्रदेश महासचिव नियुक्त करने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग सह विधायक दल के नेता आलमगीर आलम एवं युवा नेता तनवीर आलम को धन्यवाद दिया एवं उनके प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ मुझे यह जिम्मेदारी दी गई है उस विश्वास की कसौटी पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/a9le

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *