नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से लोक सभा चुनाव 2024 के लिये पर्चा भरा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। मोदी ने जब अपना पर्चा दाखिल किया तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। वाराणसी लोकसभा सीट पर हैट्रिक लगाने की योजना भारतीय जनता र्पाअी बना रही हैं पीएम मोदी ने पहली बार 2014 में वाराणसी से चुनाव जीता था।
एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि ‘‘मेरी काशी के साथ मेरा रिश्ता अद्भुत,अविभाज्य और अतुलनीय’’है। मैं बस इतना कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है’’। प्रधानमंत्री ने एक दिन पहले वाराणसी में एक शानदार रोड शो किया और अपने तीसरे कार्यकाल में पवित्र शहर की सेवा के लिए और भी बहुत कुछ करने की कसम खाई।
एक दिन बाद उन्होंने एक्स पर अपने सोमवार के रोड शो की एक क्लिप पोस्ट की और कहा कि रोड शो के दौरान काशी के मेरे परिवार के सदस्यों ने मुझ पर जो प्यार और आशीर्वाद बरसाया,वह मेरे जीवन का अविस्मरणीय क्षण बन गया है।
पीएम मोदी ने सोमवार शाम को वाराणसी में 5 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो किया। पीएम मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम करीब पांच बजे काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार पर महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने रोड शो की शुरुआत की। ढाई घंटे से अधिक समय के बाद रोड शो काशी विश्वनाथ धाम पर समाप्त हुआ। रोड शो के बाद प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य भाजपा नेताओं के साथ काशी विश्वनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। वाराणसी भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी का गढ़ है। उन्होंने दो बार 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट जीती थी।
कांग्रेस ने वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को खड़ा किया है। यह तीसरी बार है जब अजय राय लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी का सामना करेंगे। 2019 के लोकसभा चुनावों में,पीएम मोदी ने 6,74,664 से अधिक वोटों के साथ सीट जीती और 63.6 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया। 2014 में, पीएम मोदी ने दो लोकसभा सीटों- गुजरात के वडोदरा और उत्तर प्रदेश के वाराणसी से चुनाव लड़ा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/k70m