बंदरजोरी तालाब के छठ पूजा समिति का गठन, तैयारी शुरू

दुमका। शहर के बंदर जोड़ी छठ पूजा समिति की बैठक बंदरजोरी तालाब परिसर में हुई जिसमें नई कमेटी का गठन किया गया। इस वर्ष के छठ पूजा समिति का अध्यक्ष पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष असीम मंडल को बनाया गया है। उपाध्यक्ष संजय मंडल, सचिव विशाल हरी, चुन्नू मरांडी को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष का दायित्व अजय चालक, बबलू मंडल, व्यवस्था प्रमुख मनीष कुमार, लाइट प्रमुख रितेश केशरी, सजावट प्रमुख राजा, चालक सफाई प्रमुख चिंटू सूरज, जीतन, अक्षय कुमार, अशोक चालक, राजा पहाड़िया, संजय केशरी, सूरज चालक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस बार पूजा का बजट ₹300000 रखा गया है जिसमें सजावट सफाई पर विशेष ध्यान आतिशबाजी की व्यवस्था है। 


The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/x5tr

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *