भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

IMG-20221111-WA0027
पोड़ैयाहाट। पोड़ैयाहाट प्रखंड परिसर में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजीव भगत उर्फ ने किया। इस कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री जनार्दन सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिला के भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजीव मेहता  मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में तीनों मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री और सभी जनता पार्टी के कार्यकर्ता और जिला के कुछ पदाधिकारी आए हुए थे।  धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने जमकर हेमन्त सोरेन की सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। कहा कि सरकार द्वारा 34 महीनों में एक भी कोई विकाश कार्य नहीं किया गया । झारखंड के खनिज पदार्थों का कोयला ,पत्थर , बालू, लोहा, आदि सभी चीजों का अवैध खनन , राज्य के राजस्व का नुकसान पहुंचा रहा हैं। राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी और सभी मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है। राज्य में युवाओं और बेरोजगार युवकों के लिए एक भी बहाली नहीं कर पाए। पोषण सखी और कितने अनुबंध कर्मी को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। राज्य में हेमन्त सोरेन की 5000 से ज्यादा महिलाओं कमजोर वर्ग और आदिवासी महिलाएं बच्चियों के साथ बलात्कार घटनाएं घटी। ये सरकार कोई भी घटना रोकने में विफल रही हैं। सरकार के खिलाफ सभी वक्ताओं ने कहा जिसमें मंडल अध्यक्ष से लेकर पूर्व पोड़ैयाहाट प्रत्याशी तक जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह, गजाधर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बिमंत साह, जिला परिषद् सदस्य राघवेंद्र सिंह आदि ने बताया की जब से ये सरकार बनी हैं सबसे पहले झारखंड राज्य में नक्सली पैर पसार चुकी। ये नक्सली तड़ी पार हो चुकी थी, जब यहां पूर्ववर्ती रघुवर दास  की सरकार थी। ये बात जिला के जिला अध्यक्ष राजीव मेहता  ने कहा , उन्होंने हेमंत सोरेन और पोड़ैयाहाट के वर्तमान विधायक प्रदीप यादव के ऊपर निशाना साधते हुए कहा की इन लोगों के पास सिंडिकेट के माध्यम से अवैध उगाही और भ्रष्टाचार से धन उपार्जन किए गए दोनों के ऊपर महिलाओं के ऊपर यौन उत्पीड़न का मामला बनता है। दोनों जेल जाएंगे। जिला परिषद सदस्य राघवेंद्र सिंह और आदिवासी नेता सिमोन मरांडी, सुशील टुडू ने कहा की हम सब पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव के साथ बहुत दिनों तक झोला ढोने का काम किया लेकिन पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव जब हम सबका नहीं हुए तो यह क्या किसी जनता का होंगे। पूर्व प्रत्याशी गजाधर सिंह और प्रदेश कार्यसमिति देवेंद्र नाथ सिंह ने भी हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर जहर उगला और कहा कि राज्य में ईडी के माध्यम से ही जांच होकर हेमंत सोरेन और पोड़ैयाहाट के वर्तमान विधायक प्रदीप यादव की संपत्ति की जांच हो सकती है। कितनी बलात्कार की घटनाएं घट चुकी है , यह सरकार घटनाएं रोकने में विफल साबित हो रही है। जिला मीडिया प्रभारी बिमंत साह ने भी हेमंत सोरेन को आड़े हाथों लेते हुए कहा की जल जंगल और जमीन की बात कर ये सरकार सभी मोर्चा में विफल साबित हो रही हैं । इस कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष राजीव मेहता, जिला कोषाध्यक्ष अनिल साह, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती, बबलू सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बिमंत साह प्रयाग के पूर्व प्रत्याशी गजाधर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य देवेंद्र नाथ सिंह ,जिला कार्यसमिति के सदस्य अर्जुन राय सुशील रूज आकाश मंडल ,अध्यक्ष राजीव भगत उर्फ डब्ल्यू भगत, जनार्दन सिंह, श्याम जायसवाल ,चमक लाल मंडल , पिनरा के मुखिया राजेश ठाकुर, मिथलेश झा, शशि मांझी, बिनोद भगत जिला कार्यसमिति के अनिल भगत, जिला परिषद सदस्य राघवेंद्र सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अशोक यादव, आदिवासी नेता सिमोन मरांडी ,सुशील टूडू, वासुदेव गोस्वामी, लवली सिंह, बसंत सिंह, आशीष यादव, श्रीकांत साह, प्रदीप गुप्ता, राजेंद्र राम , बलराम राय, दिगंबर सिंह आदि मौजूद थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी पोड़ैयाहाट को ज्ञापन दिया गया जो झारखंड राज्य के राज्यपाल के नाम भेजा गया जिसमें हेमंत सोरेन सरकार की खामियां को दिखाई गई।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ckh2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *