भाजपा युवा नेता शुभम मंडल बने किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता

subham mandal

गोड्डा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार साहू ने गोड्डा के उभरते युवा नेता शुभम मंडल को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह घोषणा सोमवार को की गई, जिसके साथ ही शुभम मंडल प्रदेश स्तर पर एक अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं।

शुभम मंडल झारखंड में भाजपा के सक्रिय युवा चेहरों में गिने जाते हैं। वे पूर्व में प्रमंडलीय सह प्रभारी, पाकुड़ जिला प्रभारी और प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनके संगठनात्मक कौशल और सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।

गौरतलब है कि शुभम मंडल झारखंड पंचायत चुनाव में सबसे कम उम्र के जिला परिषद प्रत्याशी भी रह चुके हैं और उन्होंने चुनाव में 5634 मत प्राप्त कर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी।

शुभम मंडल को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। लोगों ने उन्हें बधाइयां देते हुए उम्मीद जताई है कि वे इस नई भूमिका में भी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सफल रहेंगे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/favk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *