भाजपा सासंद सह वालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को सीआइएसएफ जवान ने मारा थप्पड़

दुमका। बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला कर्मी ने थप्पड़ मार दी है। इस घटना से संबंधित कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मी समझाते हुए एक तरफ ले जाते नजर आ रहे हैं.
मिली जानकारी के अनुसार कंगना रनौत चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची थी. जहां से उन्हें दिल्ली के लिए फ्लाइट लेनी थी इसी दौरान चेकइन के समय एक जवान ने कंगना रनौत के साथ बदसलूकी की। आरोप है कि महिला जवान ने रनौत को थप्पड़ मारा। कंगना के साथ बदसलूकी करने वाली महिला जवान को तत्काल ही हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। कंगना के साथ बदसलूकी करने वाली महिला जवान की पहचान सीआइएसएफ की जवान कुलविंदर कौर के रूप में हुई है. कंगना का दावा है कि एयरपोर्ट के कर्टन एरिया में महिला जवान ने पहले बहस की और फिर थप्पड़ मारा।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो कंगना ने प्रदर्शनकारी किसानों की तुलना खालिस्तानियों से की थी इससे पहले भी कंगना किसान आंदोलन के समय बहुत कुछ बोल चुकी है. कहा जा रहा है कि कंगना की इन्हीं बातों से नाराज हो कर महिला जवान ने उनपर थप्पड़ चला दी। महिला जवान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो यह बोल रही है कि मेरी मां बैठी थी जब इसने बयान दिया था. कहा जा रहा है कि महिला जवान किसान आंदोलन के समय कंगना के बयान की बात कर रही थी.
इधर इस बात की जानकारी सामने आने के कुछ ही देर बाद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर खुद से वीडियो पोस्ट करते हुए पूरे मामले की जानकारी दे दी। कंगना ने वीडियो में बताया कि ‘‘मुझे बहुत ज्यादा फोन कॉल आ रहे हैं. सबसे पहले तो मैं सेफ हूं. आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ वो सिक्योरिटी चेक के दौरान हुआ. सीआईएसएफ की एक महिला जवान ने साइड से आकर मेरे चेहरे पर हिट किया. मुझे गालियां दी। जब मैंने पूछा कि ऐसा क्यों किया तो उन्होंने कहा कि वो किसानों के आंदोलन के समर्थन में है. इस वीडियो के लास्ट में कंगना ने कहा कि पंजाब में जो उग्रवाद और आंतकवाद बढ़ रहा है उसे कैसे हैंडल किया जाए’’

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8akk