पंसस व माले मेंबर पर हुए जानलेवा हमले में शामिल आरोपियों को पुलिस अविलंब गिरफ्तार करे :माले

पुलिस अविलंब गिरफ्तार नहीं करती है तो भाकपा माले स्वयं आरोपियों को पकड़ पुलिस को सौंपने का काम करेगी:माले

गिरिडीह। केशोडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य कामेश्वर मंडल पर बीती रात्रि लगभग 11 बजे उनके गांव के ही भुनेश्वर मंडल वगैरह द्वारा जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला किया गया। इस जानलेवा हमले में पंचायत समिति सदस्य कामेश्वर मंडल और उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिरनी के पूर्व प्रमुख सह भाकपा माले पार्टी के प्रखंड सेक्रेटरी सीताराम सिंह,बिरनी प्रमुख रामू बैठा, भाकपा माले के वरिष्ठ साथी मुस्तकीम अंसारी, उपप्रमुख शेखर सुमन,साथी प्रमोद सिंह,साथी राजेश विश्वकर्मा,साथी  मशरफ आलम आदि बरांय गांव पहुंचकर घटना की जानकारी लिए। उसके बाद सदर अस्पताल गिरिडीह में इलाजरत भाकपा माले प्रखंड कमेटी के साथी सह पंचायत समिति सदस्य कामेश्वर मंडल से मिलकर उनका हालचाल जाने और तत्काल पुलिस प्रशासन से दूरभाष पर वार्ता करते हुए तमाम आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। हॉस्पिटल में मौके पर गिरिडीह के भाकपा माले के वरिष्ठ साथी विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा, बबलू खान मुख्य रूप से उपस्थित थे। माले के विधानसभा प्रभारी ने कहा कि गिरफ्तारी करना जेल भरना ही अंतिम सॉल्यूशन नही है,प्रशासन को अपने अपने एरिया में क्रिमनल माइंड के ग्रुप को चिन्हित कर सबक सिखलाने की जरूरत है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/00jc

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *