बरकट्ठा I लोंगो को शुद्ध पेयजल आपूर्ति को लेकर हर घर नलजल योजना का शिलान्यास विधायक अमित कुमार यादव ने बरकट्ठा के शिलाडीह के देवी मंडप के निकट किया। इस मौके पर प्रमुख रेणु देवी, उपप्रमुख सुरजी देवी, पंस सदस्य ज्योति कुमारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद, टुकलाल नायक, रीतलाल प्रसाद, इंद्रदेव यादव, रविन्द्र पांडेय, सुनील पांडेय, श्यामकिशोर सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बड़ी तेजी से भूगर्भ जलस्तर नीचे चला गया है। गर्मी के मौसम में पेयजल की भारी किल्लत से लोंगो को जूझना पड़ता है। लोंगो को शुद्ध जल मुहैया के लिए सरकार का हर घर नलजल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति का उद्देश्य है। नलजल योजना से सभी को लाभ होगा। नलजल योजना के तहत 25 घरों पर एक पॉइंट बनेगा।पेयजल आपूर्ति हर घर लोंगो तक पहुंचेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में उपमुखिया सहदेव पासवान, उतिम महतो, परमेश्वर प्रसाद साहू, राजकुमार गिरी, अशोक कुमार गुप्ता, विजय यादव, विजय सिंह, मंटू पांडेय, अभय सिंह,अर्जुन पांडेय, शमीम अंसारी, अखलाख अंसारी, मुकेश कुमार पांडेय, उमेश चौधरी समेत आदि लोग उपस्थित थे।
शिलाडीह में नलजल योजना का विधायक ने किया शिलान्यास
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/01c7