संवाददाता, मलसिया/ मसलिया के दलाही स्थित मॉडल स्कूल में मसलिया थाना पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को लेकर एक कार्यक्रम आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का उद्घाटन थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा एवं विद्यालय के प्राचार्य अनंत प्रिय सेन ने द्विपप्रज्जवलित कर किया। उपस्थित सभी अतिथियों का स्कूली बच्चों ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। मुख्य रूप से उपस्थित थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने बताया कि सड़क सुरक्षा का ज्ञान बच्चों का होना आवश्यक है। अभी का दौर में जिंदगी भाग दौड़ की हो गयी है।सड़क पर सैकड़ो दो पहिया ,चार पहिया वाहन प्रति घन्टे दौड़ती है। लोग आगे जाने के होड़ में जाने अनजाने दुर्घटना का शिकार हो जाते है। दो पहिया वाहन में हेलमेट,चार पहिया वाहन में सीट वेल्ट लगाकर जरूर चले।कहा कि दुघर्टना में घायलों को इलाज के लिए 108 डायल कर तुरन्त एम्बुलेंस बुलाकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराएं। साथ ही 100 डायल कर पुलिस को सूचित करें। उन्होंने बढ़ती साइबर अपराध के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी। कहा कि फ्रॉड कॉल से सावधान रहें। विद्यालय के प्राचार्य श्री सेन ने भी सड़क सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी बच्चों को दी। मौके पर इस एसआई गौतम कुमार राय,एएसआई अनिल कुमार,मदन मोहन झा,मिथुन कुमार यादव,राधे गोबिंद चार,धर्मेंद्र रविदास,रितु कुमारी,पतामुनी ,माधुरी,नजमा आदि मौजूद थे।
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया आयोजन
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/01u6