सड़क दुर्घटना में ममेरा फुफेरा भाई हुआ घायल एक की स्थिति नाजुक

IMG-20230116-WA0097

देवरी। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो खिजुरी मुख्य मार्ग स्थित नावाडीह पप्पू एचपी गैस एजेंसी के पास ट्रेक्टर ने एक बाईक को अपने चपेट में लिया जिससे बाईक पर सवार दो लोग घायल हो गया।घायल को आननफानन में स्थानीय ग्रामीण सुभाष कुमार राय और उनके साथी गोपाल कुमार राम ने अपने बाईक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए गिरिडीह रेफर कर दिया।घायल का पहचान इसी थाना क्षेत्र के डहुआ टांड़ निवासी मकबूल अंसारी उम्र लगभग 15 वर्ष और झगरूडीह निवासी मुस्लिम अंसारी का 16 वर्षीय पुत्र रहमान अंसारी बताया गया।जिसमे रहमान की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।बताया जाता है दोनो ममेरा फुफेरा भाई है दोनो झगरूडीह से एक बाईक पर सवार होकर डहुआ टांड़ जा रहा था इसी क्रम में देवरी तरफ से आ रहे ट्रेक्टर ने नावाडीह के पास अपने चपेट में लिया जिससे दोनों घायल हो गया और बाईक छतिग्रस हो गया। वहीं मौका पाकर ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर समेत भागने में सफल रहा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/03n8

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *