झारखंड की उप राजधानी दुमका में वंदे भारत एक्सप्रेस कई घंटों से रुकी हुई है। इसका कारण एक मालगाड़ी के इंजन में आई तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। इस वजह से न केवल वंदे भारत एक्सप्रेस, बल्कि अन्य ट्रेनों का परिचालन भी बाधित हुआ है।
रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी है कि मालगाड़ी के इंजन में आई समस्या के कारण ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि समस्या को शीघ्र ही दूर किया जाएगा, और इसके बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो जाएगा।
इस बीच, गोड्डा-सियालदह ट्रेन भी बारापलासी स्टेशन पर एक घंटे से अधिक समय से रुकी हुई है। ट्रेन संचालन के पुनर्बहाली में कितना समय लगेगा, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।
यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और रेलवे के अधिकारियों से जल्द से जल्द इस समस्या को हल करने की उम्मीद की जा रही है।