लोक शांति भंग करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

IMG-20230210-WA0046

मधुपुल। लोक शांति भंग करने के मामले में फरार नामजद आरोपित पत्थरचपट्टी मोहल्ला मातृका गली निवासी रफीक अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। कान के अनुसंधानकर्ता एएसआई निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित छ वर्षों से फरार चल रहा था । गुप्त सूचना पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया । इस पर लोक शांति भंग करने का आरोप है । बताया जाता है कि 6 वर्ष पूर्व शहर के पत्थर चपट्टी मोहल्ला में दो समुदाय के बीच हंगामा हुआ था । पुलिस सूचना पर घटनास्थल पहुंचकर मामले को शांत कराया था ।पुलिस ने इस मामले में लोक शांति भंग करने का आरोप में 29 लोगों को आरोपित बनाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज किया था । जिसमें 27 आरोपित को पूर्व में पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है । एक आरोपित को रफीक अली को छापेमारी कर गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया | जबकि इसी मामले में अन्य आरोपित अभी भी फरार है । पुलिस उन लोगो की तलाश कर रही है!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/08lv

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *