देवघर I झारखण्ड विधान सभा की सदाचार समिति की बैठक का आयोजन सभापति केदार हाजरा की अध्यक्षता में परिसदन देवघर के सभागार में आयोजित की गयी।इस दौरान समीक्षा बैठक में सभापति केदार हाजरा ने जिले के लंबित विभागवार अनुकम्पा नियुक्ति एवं पेंशन तथा अन्य मामलों की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। आगे समिति के सभापति ने सभी लम्बित मामलों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया।इसके अलावे बैठक के दौरान सभापति श्री केदार हाजरा ने जिले में सर्वजन पेंशन योजना की स्थिति से भी अवगत हुए। साथ ही उन्होंने पेंशन और अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में मानवीय संवेदनाओं के साथ निर्णय ले वैसे सभी मामले जिसमें अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए देर से आवेदन प्राप्त हुए हैं अथवा निर्धारित आयु सीमा आवेदक का निकल गया हो तो ऐसे मामलों के लिए विभागीय स्तर से परामर्श मार्गदर्शन हेतु पत्राचार करते हुए आगे का निर्णय ले। आगे उन्होंने कहा कि अनुकंपा पर नियुक्ति के संबंध में यदि आवेदन मृतक सरकारी सेवक के घर जाकर भी लेना पड़े तो उसे अवश्य लें। ऐसे मामले अति संवेदनशील होते हैं और मानवीय संवेदना इसमें अति महत्वपूर्ण होती हैं।बैठक में उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्त्ता, सिविल सर्जन, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधिकार, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण, देवघर सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, जिला परिवहन पदाधिकारी, राज्यकर उपायुक्त, कोषागार पदाधिकारी, उप कोषागार पदाधिकारी, जिला कार्यालय कार्यालय, जिला भविष्य निधि, जिला आपूर्ति आपूर्ति, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, जिला खेल पदाधिकारी, जिला आगंतुक, जिला योजना सहयोगी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्ययान पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला सहकारिता सहकारिता, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला कौशल विकास पदाधिकारी, जिला भू-संरक्षण पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला विकास शाखा, श्रम अधीक्षक, देवघर/निदेशक, आत्मा, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, विद्युत संचरण प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता, एन0आर0ई0पी0, कार्यपालक अभियन्ता, रा0उ0पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता, भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता, भवन निर्माण निगम, कार्यपालक अभियन्ता, देवघर नगर निगम, कार्यपालक अभियन्ता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर/मधुपुर, कार्यपालक अभियंता, अधीक्षक, उत्पाद, देवघर/महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, जिला अवर निबंध एवं जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
झारखण्ड विधान सभा की सदाचार समिति की बैठक का आयोजन देवघर परिसदन के सभागार में किया गया
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/09ji