भाकपा माले विधायक बिनोद सिंह चुने गये इस वर्ष के उत्कृष्ट विधायक

Vinod-Singh-ML
रांची झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस पर इस बार बगोदर से भाकपा माले विधायक बिनोद कुमार सिंह को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान दिया जायेगा। स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पन्न उत्कृष्ट विधायक चयन समिति में बिनोद सिंह के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। चयन समिति की बैठक के बाद स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने यह जानकारी दी। झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में 22 नवंबर को बिनोद सिंह को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके आलावा पांच विधानसभा कर्मियों को भी स्व कपिलेश्वर प्रसाद उत्कृष्ट विधानसभा कर्मी के रूप में सम्मानित किया जायेगा। इसके लिए चयन समिति ने संयुक्त सचिव धनेश्वर राणा, हेमन्त चौरसिया, अजित कुमार, अमित कुमार दास, अनवरालुक हक के नाम का चयन किया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0azy

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *