गायघाट I बेनीबाद ओपी क्षेत्र के केवटसा से देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बोलेरो से लगभग 550 बोतल बिदेशी शराब बरामद की गई है। बोलेरो गाड़ी पर पुलिस की स्टीकर लगाई गई है।बेनीबाद ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि गुप्तसूचना पर छापेमारी कर ये कारवाई हुई हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर धंधेबाज भागने में सफल हो गया। पूरे मामले की जानकारी ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक पूरे मामले में जानकारी मिलने अलग अलग जगहों से छापेमारी की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई भी सफलता हाथ नही लगी हैं। मामले की छानबीन जारी हैं।
बिहार पुलिस अब कर रही अपील
राज्य में शराब तस्करों की बाढ़ और सक्रियता को लेकर अब पुलिस लोगों से मदद मांग रही है। बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी की तरफ से अपील की जा रही है कि यदि शराब बनाने, बिक्री किए जाने, तस्करी किए जाने या फिर शराब पीने से संबंधित कोई भी सूचना हो तो मद्यनिषेध इकाई के टॉल फ्री नम्बर 15545 या 18003456268 पर सूचना दें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वालों का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस ने शराब की सूचना देकर राज्य को नशा मुक्त बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग करने को कहा है।