टाटीझरिया(हजारीबाग) -I सेवा निवृत पारा शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल सूर्यनारायण यादव के नेतृत्व में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव से मिला। उनके साथ सेवानिवृत पारा शिक्षक तापेश्वर प्रसाद,गंगा महतो,जगलाल महतो भी शामिल थे। विधायक ने इन्हें आश्वस्त किया कि वे अगले सत्र में उनके इस दर्द को विधानसभा सत्र में उठाएंगे। इन्होंने विधायक के समक्ष अपनी बात मजबूती से रखते हुए कहा कि वे और सरकारी शिक्षक ,दोनो एक ही काम करते हैं।उनकी सेवा निवृत होने पर खाली हाथ घर लौटना पड़ता है,जबकि सरकारी शिक्षक को कई सारी सुविधाओं के साथ -साथ पेंशन भी चालू हो जाता है,जो उनके मन को उद्वेलित करता है। उन्होंने कहा कि उनका पेंशन भी लागू किया जाए। इस संबंध में इन्होंने दिवंगत ,पूर्व शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,शिक्षा सचिव,झारखंड शिक्षा परियोजना के सचिव को भी ज्ञापन देकर पेंशन लागू करने की मांग कर चुके हैं। इन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों से सेवानिवृत पारा शिक्षक अब जागरूक हो चुके हैं ,अब वे चुप नहीं बैठेंगे।