रेलवे स्टेशन पर रात्रि विश्राम कर रहे दिव्यांगजन व बुजुर्गों के बीच उपायुक्त ने किया कंबल वितरण
देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन के साथ देवघर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों का रात्रि भ्रमण कर असहाय, भूमिहीन, दिव्यांग, रिक्शावाले, फुटपाथ पर सो रहे लोगो व जरुरतमंदो के बीच कम्बल का वितरण किया गया। कम्बल वितरण के क्रम में उपायुक्त ने लोगों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा ठंड के प्रति लोगों को सचेत कर ठंढ से बचने की सलाह दी। साथ ही किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जाकर इलाज करवाने की सलाह दी। आगे उपायुक्त ने जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अधिकारियों को निर्देशित किया चौक-चौराहे के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भी कंबल वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
इसके अलावे कम्बल वितरण के क्रम में उपायुक्त श्री भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला में कोई व्यक्ति चाहे वह बेघर हो या कोई अन्य व्यक्ति हो, वह खुले में या सड़कों पर ना सोए। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे कि कोई भी व्यक्ति खुले में तो नही सो रहा है, निरीक्षण करने वाले अधिकारी के पास उचित मात्रा में कम्बल होने चाहिए तथा हर सम्भव प्रयास करे कि ठंड के बचाव के लिए उस व्यक्ति को रैन बसेरा में पहुंचाया जाए।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0gct