दुमका व्यवहार न्यायालय में 12 से 16 तक विशेष मध्यस्थता अभियान

दुमका। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका के तत्वाधान में व्यवहार न्यायालय, दुमका के न्याय सदन में रमेश चंद्र, प्रभारी,प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दिनांक 12-09-22 से 16-09-22 तक चलनेवाले विशेष मध्यस्थता अभियान के चर्चा में अध्यक्ष ने सभी न्यायिक दंडाधिकारी को उपर्युक्त सड़क दुर्घटना दावा मामलों की पहचान करने के लिए अवगत कराया और एनआइ एक्ट से संबंधित चेक बाउंस मामलों की जांच कर सभी न्यायिक अधिकारी को पक्षकार एवं बीमा कंपनियों आदि को नोटिस जारी करने के लिए कहा। जल्द से जल्द और आगामी विशेष मध्यस्थता अभियान में अधिकतम मामलों की मध्यस्थता के लिए हितधारकों के साथ मध्यस्थता पूर्व समझौता करवाने के लिए कहा गया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0gka

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *