मोहनपुर। प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा झारखंड राज्य आंदोलन के पुरोधा झामुमो शिबू सोरेन की 79 वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर और केक काटकर गुरु जी का जन्मदिन मनाया। सभी ने एक दूसरे को केक खिलाए एवं पटाखे भी फोड़ कर साथ ही विद्यालय के छात्र छात्राओं को भी इस बीच मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल ने कहा कि हम सभी गुरु जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के सबसे बड़े पुरोधा गुरु शिबू सोरेन ने हमारे झारखंड के लिए अलग हित लड़ी है। हम सभी कार्यकर्ताओं गुरुजी की दीर्घायु स्वस्थ रहें यह कामनाएं करते हैं। मौके पर मीडिया प्रभारी अरुण शर्मा, युवा नेता नंद किशोर दास ,मुखिया नवल किशोर हेंब्रम ,सचिव पति लाल मुर्मू, श्रीकांत यादव ,रोहित राव, सिकंदर राव ,संगम यादव, भरत राय ,राजेंद्र चौधरी, अशोक यादव, दिलीप कुमार, सैनाथ हेंब्रम सहित उपस्थित थे।